Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsPolice Destroy Illegal Opium Cultivation in Chandwa Latehar

चंदवा पुलिस ने 8 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट की

चंदवा में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुनि रणधीर कुमार और उनकी टीम ने तोरार वन क्षेत्र में लगभग 7 से 8 एकड़ में फैली अफीम की फसल को नष्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारMon, 17 Feb 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
चंदवा पुलिस ने 8 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट की

चंदवा,लातेहार प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश जारी किए जाने के बाद से पुलिस ने अवैध रूप से लगाये गए मादक पदार्थ अफीम की खेती के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। पुनि रणधीर कुमार व उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में हुटाप पंचायत के तोरार वन क्षेत्र में लगभग 7 से 8 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया। ज्ञात हो कि तोरार में कई वर्षों से अफीम की खेती की जा रही है। लगभग एक माह के दौरान चंदवा पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा इस क्षेत्र से अफीम की खेती को नष्ट किया था। नशे के सौदागर इस मादक पदार्थ अफीम खेती ऐसे ही सुनसान जंगलों में करते हैं। बतादे कि उक्त स्थान पर लगे पौधे के फल तैयार हो चुके थे। जिसमें से चीरा लगाकर अफीम निकलने की स्थिति हो चुकी थी। चंदवा पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम की खेती करने वाले 10 नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें