हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत
लातेहार जिले में गुरुवार की दोपहर हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की...
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारFri, 21 March 2025 02:29 AM

लातेहार, प्रतिनिधि। लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद गुरुवार की दोपहर बाद लातेहार जिले में कई स्थानों पर हल्की व रिमझिम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई। अचानक हुए मौसम में बदलाव से अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतर मरीज सर्दी खांसी व बुखार से पीड़ित पाये गये। उधर मौसम ठंडा होने के कारण रोजेदारों को भी राहत मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।