Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsJharkhand Prajapati Kumhar Mahasangh Organizes Social Upliftment Meeting in Dumaro Panchayat

कुम्हार महासंघ की पंचायत कमेटी का गठन

डुमारो पंचायत में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ द्वारा वन भोज सह संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने समाज सशक्तीकरण और कुरीतियों के खिलाफ चर्चा की। बैठक में पुरुष...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 11 Feb 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
कुम्हार महासंघ की पंचायत कमेटी का गठन

चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के डुमारो पंचायत में मंगलवार को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ (लातेहार) ने वन भोज सह संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति ने सामाजिक उत्थान को लेकर गंभीरता से चर्चा करते हुए कहा कि हम सबो को मिलकर समाज को सशक्त बनाना है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है। प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने कहा कि हमे अपने समाज को संगठित करने के साथ साथ समाज में फैली बुराइयों व अशिक्षा को दूर करना है। बैठक में सर्वसम्मति से कुम्हार महासंघ डुमारो पंचायत कमेटी के पुरूष व महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। पुरुष वर्ग में अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति, सचिव दीपक प्रजापति, उप सचिव संजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष किशुन प्रजापति, मीडिया प्रभारी मोहन प्रजापति, संरक्षक परमेश्वर प्रजापति को बनाया गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष किरण देवी, सचिव पानो देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी इसके अलावा संगीता देवी व सुनीता देवी को सदस्य के रूप में चयन किया गया है। कार्यक्रम में खलारी प्रखंड अध्यक्ष व महेंद्र प्रजापति, रमन कुमार, हरिवंश प्रजापति, विजय प्रजापति समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें