Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsJharkhand Mukti Morcha Worker Conference Held in Barwadih

बरवाडीह में झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

बरवाडीह में झामुमो का प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। नेताओं ने डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में अध्यक्ष पद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 19 March 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
बरवाडीह में झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पुराने ब्लॉक परिसर में मंगलवार को झामुमो के प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्रीय कमेटी सदस्य अरुण कुमार दुबे,बूढ़ेश्वर उरांव,जिला संयोजक अरुण खरवार आदि कार्यकर्ताओ ने बस स्टैंड के पास डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सम्मेलन की शुरुआत की गई। उन नेताओं ने कहा कि झामुमो को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओ को इसमे लग जाना है। वह समय नजदीक आ रहा है,जब पूरे मनिका विस में झामुमो की संगठनात्मक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। झामुमो की तरफ लोगों का ज्यादा रुझान भी बढ़ने लगा है। सम्मेलन में प्रखण्ड कमेटी का गठन करना था,लेकिन अध्यक्ष पद के लिए शशि भूषण तिवारी और अफजल अंसारी का नाम प्रस्तावित होने से कमेटी का गठन नहीं हो सका। दोनो का नाम केंद्रीय नेता अपने साथ ले गए हैं। विचार विमर्श के बाद उन दोनों में से एक को अध्यक्ष मनोनीति किया जाएगा। उपाध्यक्ष और सचिव का भी नाम प्रस्तावित किया गया है। सम्मेलन में देवनाथ सिंह, महबूब आलम, संजय उरांव, हरेश्वर उरांव,महिला नेत्री आरती देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें