अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीसी ने महिलाओं को किया सम्मानित
लातेहार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता पर जोर दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने...

लातेहार, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, समानता और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी एवं जलसहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदियों अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जल जीवन मिशन के तहत अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहिया एवं एसएलआरएम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त जलसहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रशिक्षण के क्रम में उत्कृष्टता के लिए शॉल और मोमेंट देकर सम्मानित किया। डीसी ने बरवाडीह प्रखंड की एसएलआरएम प्रशिक्षित नेहा कुमारी, अंबिका देवी को एसएलआरएम के लिए सर्वे पत्र देकर शनिवार से डोर-टू-डोर सर्वे की शुरुआत की। उन्होंने जिलेवासियों को महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी जीवन से जुड़े अनुभव रखें। डीसी ने बताया कि आज से फर्स्ट फेज में चुने हुए ब्लॉक के 33 चयनित पंचायत और एक नगर पंचायत में एसएलआरएम के लिए सर्वे की शुरुआत की जा रही है। चयनित पायलट पंचायतों में एक अप्रैल तक सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाना है। एक अप्रैल से इन चयनित पायलट पंचायतों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी जलसहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर कचरे को एकत्र करने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। डीसी द्वारा नगरवासियों से भी अपने घरों के सूखा और गीला कचरा के लिए अलग-अलग डस्टबीन रखने, कचड़ा वाहनों में ही कचरा डालने की अपील की, ताकि शहर पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर हो सके। कार्यक्रम में जिले के कई वरीय पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।