महिलाएं धैर्य और शक्ति की प्रतीक हैं: फ़ा समीर
महुआडांड़ में संत जेवियर्स कॉलेज के लेक्चर थिएटर हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। फादर समीर टोप्पो ने महिलाओं की शक्ति और धैर्य की सराहना की। इस वर्ष की थीम 'एक्सीलरेट एक्शन' है,...

महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज के लेक्चर थिएटर हॉल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। फादर समीर टोप्पो ने कहा कि महिलाएं धैर्य और शक्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब एक पुरुष को शिक्षित किया जाता है, तब एक पुरुष ही शिक्षित होता है। लेकिन जब एक महिला को शिक्षित किया जाता है, तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है। राजनीति विज्ञान विभाग और कॉलेज के जेंडर इक्विटी सेल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान प्रदान करना है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “एक्सीलरेट एक्शन” रखी गई है। जिसका मतलब कार्रवाई में तेजी लाना है, जो लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति में तेजी लाने की जरूरत पर जोर देती है। असिस्टेंट प्रोफेसर शिल्पी होरो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को, इसके इतिहास को विद्यार्थियों के समक्ष बेहतरीन तरीके से रेखांकित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।