Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsInternational Women s Day Celebrated at Aviram College Empowerment Rights and Equality

महिलाओं को किया गया सम्मानित

अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके अधिकारों तथा समानता पर जागरूकता बढ़ाई गई। चंदवा पश्चिमी पंचायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 9 March 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को किया गया सम्मानित

चंदवा, प्रतिनिधि। अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अधिकारों, समानता और सुरक्षा को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए संबोधन दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों, उनके अधिकारों और समाज में उनके सम्मान की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। यह संदेश दिया कि समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। वहीं चंदवा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पश्चिमी पंचायत भवन में महिलाओं को बीडीओ चंदन प्रसाद और जेएसएलपीएस बीपीओ सुरेंद्र कुमार, कलस्टर कोऑर्डिनेटर आशेश्वर प्रजापति और पंचायत के मुखिया, पंचायत- सचिव की उपस्थिति में महिलाओं से संबंधित 9 बिंदुओं पर जानकारी दिया गया कि किस प्रकार महिला हितैसी गांव का निर्माण होगा। मौके पर मुखिया संगीता लकड़ा, पंचायत सचिव आरती सक्सेना समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें