Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsGrand Ram Navami Celebration with Vibrant Procession and Unity in Manika

रामनवमी पर जय श्री राम के नारों से गुंजा मनिका

रविवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय और आसपास के गांवों में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें पुरुष, महिलाएं और युवक भगवा रंग में रंगे हुए थे। जुलूस में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारMon, 7 April 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर जय श्री राम के नारों से गुंजा मनिका

मनिका प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवो में रविवार को हर्षोलास के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार में विभिन्न गांव से जुलुस का मिलान किया गया। जुलुस में पुरूष - महिला , युवक युवतियां भगवा रंग में रंगे हुए दिखे। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में तलवार व महावीरी झंडा लहराते हुए देखा गया। वहीं जय श्री राम जय जय श्री राम के नारे से पूरा प्रखंड मख्यालय गुंज रहा था। रामनवमी के अवसर पर सभी लोगों में एकता का भाव एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिला। वही शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। साथ ही प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में विभिन्न जगह पर जलपान के लिए कई स्टॉल लगाया गया था। वहीं अमर पूजा समिति पचपेड़ी चौक का रामनवमी पूजा के अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद की नेतृत्व में एवं मनिका बजार स्थित देवी मंडप के नव युवक संघ के अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में झंडा का भव्य दृश्य रहा। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें