Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsGayatri Mahayagya in Balumath Groundbreaking Ceremony and Flag Hoisting
गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन 12 को
बालूमाथ के शेरेगड़ा में 24 कुंडीय पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया जाएगा। यह यज्ञ 10 से 13 मार्च तक चलेगा,...
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 11 Feb 2025 12:49 AM

बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के शेरेगड़ा में आयोजित 24 कुंडीय पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर बुधवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन और ध्वजारोहण का कार्य किया जायेगा। यह यज्ञ 10 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। इस दौरान हवन यज्ञ भी किया गया है। कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ के लवकुमार तिवारी,सुनील गुप्ता, देवेन्द्र प्रसाद कर्मकांडी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। उधर भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज मंगलवार को शेरेगड़ा में गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।