Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारFight in land dispute in Balumath Latehar four injured

लातेहार के बालूमाथ में भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेबना, मारंगलोइया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 23 May 2021 04:41 PM
share Share

लातेहार (बालूमाथ) प्रतिनिधि

बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेबना, मारंगलोइया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल हीरालाल महतो ने बताया कि वह अपने खेत से काम कर घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में सतेंद्र महतो, दिनेश कुमार, भीम कुमार, अर्जुन कुमार, छटनी देवी, हमेश महतो, सभी हेबना ग्राम के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सभी लाठी-डंडे, तलवार से लैस थे। हीरालाल महतो को सिर में चोट आई है। वहीं हीरालाल को बचाने आए उनकी पत्नी सरिता देवी, भतीजा संतोष कुमार और पिंटू कुमार के साथ भी मारपीट हुई। जिससे सभी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल हीरालाल महतो को रिम्स रेफर किया गया है। बालूमाथ पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें