12 लाभुकों के बीच बकरा का वितरण
लातेहार के मत्स्य हेचरी परिसर में शनिवार को 12 लाभुकों के बीच बकरा और बकरियों का वितरण किया गया। यह वितरण मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत किया गया है, जिससे लाभुक बकरीपालन कर आत्मनिर्भर बन...

लातेहार प्रतिनिधि। शहर के मत्स्य हेचरी परिसर में शनिवार को सदर प्रखंड के 12 लाभुकों के बीच बकरा व बकरियों का वितरण किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी देवनाथ चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरा व बकरियों का वितरण किया जा रहा हैं। ताकि लाभुक बकरीपालन कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होने बताया कि सभी बकरी व बकरों का बीमा है। अगर एक साल के अंदर पशुधन की क्षति होती है तो उन्हें क्षतिपूर्ति मिलता है। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरेंद्रपाल भगत ने बताया कि सदर प्रखंड के शीशी, नेवाड़ी, सासंग, मोंगर, पांडेयपूरा और हेठ पोचरा पंचायतों के कुल 12 लाभुकों के बीच चार बकरी व एक बकरा का वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।