15 लाभुकों के बीच 75 बकरा और बकरियां वितरित
बालूमाथ प्रखंड में शुक्रवार को 15 लाभुकों के बीच 75 बकरा और बकरियों का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को चार बकरियाँ और एक बकरा मिला। वितरण कार्यक्रम में जिप सदस्य प्रियंका कुमारी और पशुपालन पदाधिकारी...

बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में 15 लाभुकों के बीच 75 बकरा एवं बकरियों का वितरण शुक्रवार को किया गया। जिप सदस्य प्रियंका कुमारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ नीलिमा तिर्की ने लाभुकों के बीच बकरा व बकरियों का वितरण किया। वितरण की जानकारी देते हुए डॉ नीलिमा तिर्की ने बताया कि 15 लाभुको के बीच प्रति लाभुक चार बकरी और एक बकरा का वितरण किया गया है। चयनित लाभुकों में रामचंद्र तुरी, राजू गंझू ,उर्मिला देवी,मणि लाल उरांव, प्रेमशंकर नायक, पूनम देवी, रीता देवी, कमलेश्वर साहू, किरण देवी, बबिता देवी, देवन्ति देवी शामिल हैं। मौके पर राजू गुप्ता,अजय यादव, तुलसी राम, ब्रह्देव राम, भुनेश्वर गंझू समेत कई लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।