Devotees Celebrate Third Day of Navratri with Worship of Goddess Durga s Chandraghanta Form तीसरे दिन भक्तों ने की मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsDevotees Celebrate Third Day of Navratri with Worship of Goddess Durga s Chandraghanta Form

तीसरे दिन भक्तों ने की मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा

बेतला में भक्तों ने नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की। पुजारियों ने बताया कि चंद्रघंटा का स्वरूप माथे पर अर्धचंद्र और हाथ में घंटा होने के कारण है। इस पूजा से भक्तों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 2 April 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
तीसरे दिन भक्तों ने की मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा

बेतला, प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मॉं दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पुजारी उमेश मिश्र, यशवंत पाठक,श्यामनाथ पाठक,अर्जुन पांडेय आदि ने बताया कि मॉं दुर्गा के तीसरे रुप में माथे पर अर्धचंद्र और हाथ में घंटा धारण करने की वजह से उनका यह स्वरूप चंद्रघंटा के नाम से विख्यात है। मॉं दुर्गा के इस चंद्रघंटा रुप की पूजा करने भक्तों के जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जातीं हैं और घंटा की आवाज के कारण भूत-प्रेत कभी निकट नहीं आते। नतीजतन भक्तों का जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। वहीं पुजारियों ने बुधवार को मॉं दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा किए जाने की बात बताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।