Chhath Puja Celebration Devotees Offer Arghya to Rising Sun in Latehar उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ पूजा संपन्न, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsChhath Puja Celebration Devotees Offer Arghya to Rising Sun in Latehar

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ पूजा संपन्न

लातेहार में चैती छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा और ठेकुआ प्रसाद बांटा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 5 April 2025 03:03 AM
share Share
Follow Us on
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ पूजा संपन्न

लातेहार, हिटी। चैती छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्य देव से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। पूजा के बाद व्रतियों ने श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ का प्रसाद बांटा। जानकारों के अनुसार ठेकुआ छठ पूजा का मुख्य प्रसाद है। इसे खाने से सुख और समृद्धि आती है। गुरुवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। छठ पूजा के लिए सूर्यनारायण छठ पूजा समिति चाणक्य नगरी की ओर से औरंगा नदी के छठ घाट पर विशेष व्यवस्था की गई थी। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य व्रतियों की सुविधा के लिए लगातार सक्रिय रहे। उधर चंदवा,बरवाडीह,महुआडांड़,बेतला ,बारियातू समेत अन्य प्रखंडों में सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को संपन्न हो गया। श्रद्धालु उगते सूर्य की प्रतीक्षा में आसमान को निहारते रहे। सूर्य की लालिमा देखते ही देवनद दामोदर छठ घाट पर छठ मईया व सूर्य भगवान के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दूध, जल से अर्ध्य अर्पित कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उधर बालूमाथ में चैती छठ-व्रतियों ने शुक्रवार की अहले सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य-दान और पूजा-अर्चना कर चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान छठ-महाव्रत का परंपरागत तरीके से समापन (पारण) किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।