Chaiti Chhath Festival Begins Devotees Observe Nahay-Khay Rituals नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, खरना आज, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsChaiti Chhath Festival Begins Devotees Observe Nahay-Khay Rituals

नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, खरना आज

चैती छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ मंगलवार से शुरू हुआ। व्रतियों ने चावल, कद्दू की सब्जी और चने की दाल बनाई। विवेकानंद किशोर संस्थान ने छठ घाट की सफाई की। व्रती खरना की तैयारी में लगे हैं, जबकि महापर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 2 April 2025 03:10 AM
share Share
Follow Us on
नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, खरना आज

चंदवा,बरवाडीह प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाय-खाय के साथ मंगलवार से शुरू हो गया है। छठ व्रती नहाय-खाय के दिन चावल, कद्दू की सब्जी और चने की दाल बनाकर पारंपरिक गीतों के साथ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को खरना, गुरुवार को भगवान सूर्य को पहला अर्ध्य दिया जायेगा। उधर महापर्व को लेकर चंदवा में विवेकानंद किशोर संस्थान ने देवनद छठ घाट की साफ सफाई कर छठव्रतियों के लिए सुविधाजनक बनाया। संस्थान के डॉ अनिल व मोहिनीश कुमार ने बताया कि छठव्रतियों कि किसी प्रकार कि असुविधा न हो इसके लिए सारी तैयारी पुरी कर ली गई है। मौके पर राजेश चंद्र पांडेय, रमन महतो, महेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल सौरभ पांडेय, पप्पू सिंह, नवीन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। उधर बरवाडीह में नहाय -खाय के साथ मंगलवार से चार दिनी चैती छठ महा पर्व शुरू हो गया है। छठ व्रती स्नान - ध्यान कर अरवा चावल का भात,आलू , कद्दू की सब्जी और चना दाल को बनाया। इसके बाद सूर्य देव को अर्पित कर उसे ग्रहण किया। बुधवार को खरना की तैयारी में व्रती लग गए हैं। खरना का प्रसाद के लिए वह लोगो को आमंत्रित भी कर रहे हैं। चैती छठ महापर्व काफी कम लोग करते हैं। गर्मी के मौसम में चैती छठ महा पर्व ज्यादा कष्टदायक होता है। बावजूद आस्था के इस महा पर्व को कई व्रती श्रद्धा भाव से करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।