स्वतंत्रता सेनानी भोला व थोलवा टाना भगत की जयंती मनी
चंदवा के निंद्रा कारीटांड में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत समिति ने स्वतंत्रता सेनानी स्व़ भोला टाना भगत की 149 वी और स्व़ थोलवा टाना भगत के 129 वीं जयंती मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि ने...

चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा के निंद्रा कारीटांड में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत समिति ने स्वतंत्रता सेनानी स्व़ भोला टाना भगत की 149 वी व स्व़ थोलवा टाना भगत के 129 वीं जयंती मनाई गई। स्वतंत्रता सेनानी स्मृति चौक निन्द्रा कारीटांड में आयोजित समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डुमारो मुखिया सुनीता खलखो तथा चारोराज टाना भगत, रामदेव टाना भगत के द्वारा संयुक्त रुप से नौ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर सेनानियों के प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इससे पूर्व चरखा चिन्ह ध्वज फहराकर राष्ट्र गान गाया गया। समारोह में आए अतिथियों ने कहा कि देश के प्रति टाना भगतों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। हम उनके आदर्शो व पदचिन्हों का अनुशरण कर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इससे पूर्व टाना भगत समुदाय के नौ स्वतंत्रता सेनानी भोला टाना भगत, बिरसा टाना भगत, शनि टाना भगत, मकु टाना भगत, साधु टाना भगत, एतवा टाना भगत, ठीबरा टाना भगत, थोलवा टाना भगत, छोटया टाना भगत की प्रतिमा पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया तथा परंपरागत टाना विधि आधारित कलश स्थापित कर पूजन कार्य किया गया। समारोह में मुख्य रूप से मनोहर गोप, रामभजन सिंह, बसंत मिस्त्री, भुनेश्वर प्रजापति, करन लोहरा, आदित्य गोप, चारो उरांव, राम चरितर टाना भगत समेत बड़ी संख्या मे लातेहार, चतरा, रांची से टाना भगत समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन व ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।