वन नेशन वन इलेक्शन भारत की लोकतंत्र को और मजबूत बनायेगा: भानू
शहर के टाऊन हॉल में मंगलवार को भाजपा का वन नेशन वन इलेक्श्न (एक देश एक चुनाव) विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य वक्ता भाजपा

लातेहार, संवाददाता। शहर के टाउन हॉल में मंगलवार को भाजपा का वन नेशन वन इलेक्शन (एक देश एक चुनाव) विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने भाग लिया। भानू ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से देश में न केवल आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत हो सकती है।
भाजपा विधायक प्रकाश राम ने कहा कि वन नेशन व इलेक्शन यह न केवल देश की चुनाव प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाएगा बल्कि बार-बार आचार संहिता लागू होने से रुकने वाले विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, छात्र-छात्रायें, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रणाली को लागू करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने अपने सवाल रखे और भानू प्रताप शाही ने उनका उत्तर दिया। मौके पर जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह, मुखिया सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, जिला महामंत्री बंशी यादव, पवन साहू, पिंटू कुमार रजक, संजीव सिन्हा, अश्विनी कुमार मिश्रा, चन्द्र भूषण केशरी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।