Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारBJP s Parivartan Yatra Manoj Tiwari and Ravi Kishan to Boost Morale in Balumath

25 को बालूमाथ में सांसद मनोज तिवारी एवं रवि किशन परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 25 सितंबर को बालूमाथ पहुंचेगी। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। यह यात्रा हेमंत सरकार के खिलाफ है, जहां भ्रष्टाचार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 15 Sep 2024 11:59 AM
share Share

बालूमाथ,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के मौके पर 25 सितंबर को बालूमाथ में नई दिल्ली नॉर्थ ईस्ट के सांसद मनोज तिवारी एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 25 सितंबर से हेरहंज से शुरू होते हुए उसी दिन बालूमाथ पहुंचेगी जहां पर भाजपा के दो दिग्गज युवाओं के धड़कन सांसद मनोज तिवारी एवं रवि किशन शामिल होंगे और बालूमाथ स्थित जोगियाड़ीह के बिरसा मैदान में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता तैयारी में जुड़ गए हैं। इस बार झारखंड राज्य में सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है। राज्य के मूलवासी हेमंत सरकार के कार्यशैली से उब गए हैं। झारखंड में हर तरफ भ्रष्टाचार का आलम बना हुआ है बेरोजगारों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखकर केंद्र और राज्य के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें