Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारBJP Leader s Father Passes Away Suddenly from Heart Attack Community Mourns

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को पितृ शोक राजनीतिक दलों, समाजसेवियों व पीडीएस डीलरों ने शोक जताया

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह के पिता विजय शंकर सिंह (64) का शुक्रवार सुबह हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारFri, 13 Sep 2024 08:46 PM
share Share

चंदवा। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह के पिता विजय शंकर सिंह (64) (पीडीएस डीलर) का आकस्मिक निधन शुक्रवार की अहले सुबह हृदयाघात से हो गयी। सुबह करीब 3 बजे अचानक तबियत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय शंकर सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना के बाद पीडीएस डीलरों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। निधन की सूचना के बाद भाजपा नेता प्रकाश राम, जिप सदस्य सरोज देवी, डीलर संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव समेत प्रबुद्ध जन उनके पैतृक निवास पहुंचे व शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इधर दोपहर बाद रोल स्थित देवनद नदी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र आशीष सिंह ने मुखग्नि दी। अंतिम संस्कार के मौके पर पूरे प्रखण्ड से सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हूए व उन्हें अंतिम विदाई दी। निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, अमर लाल, राजू सिंह, रोहित यादव, राजेन्द्र यादव, संजीव आजाद, असगर खान, अयूब खान, दीपू सिन्हा, सौरभ श्रीवास्तव, सितमोहन मुंडा, श्रीराम साहू, रमेश प्रसाद, शाहिद खान, अजय चौधरी, संजीव आजाद, दीपक निषाद, मनीष कुमार चांदो, सुधीर प्रसाद समेत अन्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें