Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsWorld Justice Day Workshop Emphasizing Social Justice and Equality in India

विश्व न्याय दिवस पर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन

डोमचांच में हैंड इन हैंड इंडिया और जोकनिक फाउंडेशन द्वारा विश्व न्याय दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रवि रंजन ने सामाजिक न्याय और समानता पर जोर दिया। उन्होंने संविधान और मौलिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 21 Feb 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
विश्व न्याय दिवस पर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन

डोमचांच। हैंड इन हैंड इंडिया और जोकनिक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विश्व न्याय दिवस पर प्रखंड अंतर्गत जानपुर पंचायत भवन में एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि हैंड इन हैंड इंडिया के डीजीएम रवि रंजन ने सामाजिक न्याय और समाज में बढ़ते हुए समानता के को लेकर कहा कि टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े बिना सामाजिक न्याय की कल्पना करना बेईमानी होगी। उन्होंने लोगों से संविधान,मौलिक कर्तव्य,मौलिक अधिकारों जानकारी रखने की बात कही। सहायक परियोजना प्रबंधक तुलसी कुमार साव ने कहा कि जब तक हम अपने अधिकारों को समझेंगे नहीं, तब तक समाजिक न्याय की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों के लिए शिक्षा अधिकार कानून, सूचना का अधिकार अधिनियम, अंधविश्वास से दूर रहने, सरकारी संपति की सुरक्षा करने सहित सामाजिक समरसता कायम करने की बात कही। कार्यशाला में सुधीर कुमार, सविता, पूनम देवी, एंजेला एक्का, बबीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं,बालिकाएं उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें