Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsRPY Youth Festival 2025 Debates Speeches and Quizzes Held at Ramesh Prasad Yadav Teacher Training College

क्विज प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने मारी बाजी

कोडरमा में रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में दो दिनी आरपीवाई यूथ उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। पहले दिन वाद-विवाद, भाषण और क्विज प्रतियोगिता हुई। गांधी हाउस ने क्विज में जीत हासिल की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 29 April 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
क्विज प्रतियोगिता में गांधी हाउस ने मारी बाजी

कोडरमा, संवाददाता । रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में सोमवार को दो दिनी आरपीवाई यूथ उत्सव 2025 के तहत पहले दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य, सहायक प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर की गयी। क्विज प्रतियोगिता चार सदनों गांधी हाउस, विवेकानंद हाउस, टैगोर हाउस,विनोबा हाउस के बीच हुई। क्विज प्रतियोगिता में विनर गांधी हाउस और रनर विनोबा हाउस रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विनर सुनील कुमार,रनर विजय यादव और तबस्सुम परवीन रहीं। भाषण प्रतियोगिता में विनर प्रिंस कुमार,रनर मो अल्ताफ रहे। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल से नवाजा गया। मौके पर सहायक प्राध्यापक संजीव कुमार,राजेश पांडेय,मो सेराज, विनोद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें