Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsMission Vatsalya Workshop in Chandwara Focuses on Child Rights and Protection

कम उम्र में किशोरियों का विवाह कराना बेहद खतरनाक: अनिल

चंदवारा प्रखंड अंतर्गत बेंदी के पंचायत भवन में रविवार को मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बच्चों की उत्तरजीविता, विकास, संरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित क

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाMon, 24 Feb 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
कम उम्र में किशोरियों का विवाह  कराना  बेहद खतरनाक: अनिल

चंदवारा, निज प्रतिनिधि । चंदवारा प्रखंड की बेंदी के पंचायत भवन में रविवार को मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की उत्तरजीविता, विकास, संरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित करने बाल विवाह और बाल हिंसा की रोकथाम के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम जिला जन संपर्क विभाग, संस्था समर्पण के सहयोग से आयोजन किया गया। सीडब्ल्यूसी के सदस्य अनिल कुमार सिंह बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी किशोरियों के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनका विकास की चर्चा की और कहा कि हर बच्चा सुरक्षित और संरक्षित हो, यह जिम्मेदारी हम सभी की है। सखी वन स्टॉप सेंटर के नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि आज इस तकनीक के दौर में भी बाल विवाह, बाल हिंसा और भ्रूण हिंसा जारी है,यह चिंता का विषय है। इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है। इसके लिए समाज में जागरुकता फैलानी होगी। इसके लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं प्रयासरत है।

अधिवक्ता रोहित कुमार सिंह ने कानूनी दृष्टिकोण से बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा क्या है, क्यों जरुरी है और प्रावधान क्या है, इस पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों के लिए सुरक्षित और न्यायपूर्ण वातावरण तैयार करने की बात कही। ढिबरा मजदूर संघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने कहा कि कहने के लिए माइका से बाल मजदूर मुक्त हो गया है, अभी भी वहां बच्चे हैं। हालांकि हम सभी उनके संरक्षण के दिशा में काम कर रहे हैं,पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से यह संभव नहीं हो पा रहा है।

बाल अधिकार विशेषज्ञ श्रवण कुमार ने कहा कि बालकों के अधिकार की रक्षा केवल कानून से संभव नहीं है। यह समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। हमें इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। शिक्षक सतेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों के अधिकारों और उनके विकास को सुनिश्चित करने का शिक्षा सबसे प्रभावशाली तरीका है। इसलिए हमें बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करनी होंगी। सेमिनार में बेंदी, जरगा, कुम्भीयातरी, छतारा, भीतिया, बोंगादाग, चनाको, जरगा, बीरागढ़ा, चोरहीचट्टान गांव से शिक्षकगण, वार्ड सदस्य, ग्राम विकास समिति एवं महिला समूह की नेतृत्वकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अध्यक्षता मुखिया दुलारी देवी ने की। कार्यक्रम में रमण यादव, बद्री यादव, समर्पण से नीलेश यादव, राजेश कुमार, वीणा राज, मंटू तुरी, मेरियन सोरेन,सुनील अगेरी, दामोदर सिंह, बुधलाल सिंह, अनिल शर्मा, वजीर भुइयां आदि ने भाग लिया। शुरुआत गीत और स्वागत पौधा देकर किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें