मारपीट में एक ही पक्ष के तीन लोग हुए घायल
20 फरवरी को मरकच्चो के भिमेडीह में जमीन विवाद के चलते मारपीट हुई। पीड़ित विनोद साव ने पुलिस में आवेदन देकर लगभग आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें विनोद और उसके...

मरकच्चो । नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के ग्राम भिमेडीह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घटना 20 फरवरी की है। इसे लेकर पीड़ित बिनोद साव ने इसे लेकर थाना में आवेदन देकर करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें जागेश्वर साव, रीतलाल साव, ममता देवी, रवि साव, कुंती देवी और चंद्रिका देवी के नाम शामिल हैं। सभी आरोपी थाना क्षेत्र के ग्राम भिमेडीह के रहने वाले हैं। घटना को लेकर पीड़ित विनोद साव ने बताया कि कोलकाता जाने के लिए नवलशाही चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने हरवे-हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही आरोपियों ने उसके माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही मेरे गले से सोने का चेन भी छिन लिया। और मेरी मां हमिया देवी के गले से चांदी का चेन छीन लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।