झामुमो ने बंगाखलार में चलाया सदस्यता अभियान
झामुमो ने शुक्रवार को डोमचांच के बंगाखलार में सदस्यता अभियान चलाया। गोपाल यादव और गंगा यादव के नेतृत्व में अभियान का उद्देश्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी फैलाना और हर घर में...

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। झामुमो ने शुक्रवार को प्रखंड के बंगाखलार में सदस्यता अभियान चलाया। केन्द्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव, गंगा प्रसाद यादव की अगुआई में अभियान चलाया गया। केन्द्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव और गंगा यादव ने कहा कि विशेष रूप से सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाना है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को झारखंड और झारखंडवासियों के हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाते हुए प्रत्येक घर में सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान में रामेश्वर रविदास,राम किशुन राय, पंकज मेहता,चंन्देश्वर भुंइया, बजरंगी दास, अशोक भुला,राजेश साव, बैजनाथ राय,पंकज भुंइया, द्वारीका साव,संजय पासवान,डोमन भुला,सोमर भुला,प्रमिला देवी,बतेशिया देवी,पोदिना देवी,प्रावती देवी,सुदमिया देवी, मंजु देवी, कान्ति देवी,देवंती देवी, सोमरी देवी,विशुनी देवी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।