Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsGrand Kalash Yatra for Shat Chandi Mahayagya in Kosmadih Jayanagar

कोसमाडीह में कलशयात्रा में 1151 महिलाएं हुईं शामिल

हीरोडीह पंचायत के कोसमाडीह में 1 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को गाजे

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 5 March 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
कोसमाडीह में कलशयात्रा में 1151 महिलाएं हुईं शामिल

जयनगर, निज प्रतिनिधि । हीरोडीह पंचायत के कोसमाडीह में श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे और जयकारे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसका उद्घाटन ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, पूर्व जिप सदस्य बासुदेव यादव, राजद नेता सुभाष यादव, मुखिया संगीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां यज्ञ मंडप से मुख्य पुजारी समेत 1151 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर घंघरी, डहुआटोल होते हुए करियावां स्थित उत्तरवाहिनी बराकर नदी घाट पहुंची। यहां यज्ञाचार्य परमानंद आचार्य, उपाचार्य अतुल कृष्ण शास्त्री के द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर कलश में जलभराव किया। इसके बाद कलशधारी महिलाओं ने पुन: भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया। महायज्ञ कार्यक्रम के तहत 4 मार्च को कलश यात्रा,5 को पंचांग पूजन, 6 को वेदी पूजन, चंडी हवन, 7 को पुष्पाधिवास, रात्रि प्रवचन, 8 को वस्त्राधिवास जलाधिवास, 9 को नगर भ्रमण, 10 अचल प्रतिष्ठा, 11 को अखंडहरि कीर्तन, 12 मार्च को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा।

कथावाचक के रूप में किरण शास्त्री, प्रवचनकर्ता सूर्य कृष्ण शास्त्री होंगे। मौके पर पंसस सुरेंद्र राणा, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, देवनारायण यादव, पूर्व मुखिया बालालखेन्दर पासवान, सुरेंद्र यादव, श्यामदेव यादव, बिरेंद्र यादव, समाजसेवी सुरेश यादव, उमेश यादव, अर्जुन चौधरी, कृष्णा यादव, भुनेश्वर यादव, यमुना यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष रामचंद्र दास, सचिव मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष बहादुर यादव, उप कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, रामदेव मोदी, अजय यादव, रामदेव यादव, मंटू यादव, सकलदेव यादव, चंद्रिका दास, बहादुर शर्मा नरेश शर्मा, अर्जुन यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें