Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsFarewell Ceremony for Retired Government Teachers in Kodarma

सेवानिवृत शिक्षकों को दी गयी विदाई व किया गया सम्मानित

कोडरमा प्रखंड में 10 सरकारी सहायक शिक्षकों और 5 सहायक अध्यापकों का सामूहिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। प्रखंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 13 April 2025 02:00 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत शिक्षकों को दी गयी विदाई व किया गया सम्मानित

कोडरमा संवाददाता। कोडरमा प्रखंड के पिछले एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि में सेवानिवृत 10 सरकारी सहायक शिक्षकों और पांच सहायक अध्यापकों को शनिवार को सामूहिक रूप से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर उनकी शिक्षा के प्रति समर्पण,कर्मठता को प्रेरणादायक बताते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि शिक्षक के अंदर के शिक्षकीय गुण कभी रिटायर नहीं होते, बल्कि सरकारी सेवा में उनकी आयु 60 साल पूर्ण होने के बाद उनकी सेवा और अनुभव से समाज लाभान्वित होता है। आज का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि पूरे जिले में सरकारी शिक्षकों,सहायक अध्यापकों को एक साथ सम्मानित किया गया है। इस परंपरा को आगे भी बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदीप सहाय,अश्विनी तिवारी,विनोद गुप्ता,मनोज चौरसिया,सुधा शर्मा,अजीत आजाद,विजय राम,रंजीत सिंह,शताब्दी बनर्जी ,रजनी सिंहा,संगीता साहनी,गीता रजक,बालेश्वर साहू सहित पूरे प्रखंड के शिक्षकों,बीपीओ उपेन्द्र कुमार,जुलिया मिंज,निरंजन कुमार,अमित श्रीवास्तव,अभिषेक मंडल आदि का सराहनीय योगदान रहा। सेवानिवृत शिक्षकों में राधेश्याम मिश्रा,उपेन्द्र वर्मा,सुधा कुमारी,रंजन कुमार,संध्या मेहता,मंजू कुमारी,कांति द्विवेदी,कांति कुमारी,रेखा कुमारी,रेखा मिश्रा,सुरेश कुमार ,रामबालक राम,महेश पांडेय,भीखन नायक,बाबूलाल कुमार शिक्षक हैं। प्रखंड अध्यक्ष अजीत आजाद और शिक्षक राजू यादव की गीतों ने समा बांध दिया। सीएच उच्च विद्यालय के प्राचार्य केके तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। अध्यक्षता कार्यक्रम कोडरमा के बीइइओ जगन्नाथ प्रसाद ,संचालन शिक्षक अश्विनी तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड सचिव विनोद गुप्ता ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें