Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDr Neera Yadav Listens to PM Modi s 121st Mann Ki Baat with BJP Workers

विधायक ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना,दिखा उत्साह

कोडरमा नगर पंचायत में विधायक डॉ नीरा यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 121 वें 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। मोदी ने पहलगाम हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आतंक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 27 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
विधायक ने कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना,दिखा उत्साह

कोडरमा संवाददाता। कोडरमा नगर पंचायत अंतर्गत विधायक आवासीय कार्यालय में रविवार को विधायक डॉ नीरा यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक कार्यक्रम मन की बात के 121 वांl एपिसोड का सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में पहलगाम हमले की पीड़ा को बयां किया l उन्होंने निर्दोष नागरिकों पर हुए हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है, जो हमारी सबसे बड़ी शक्ति है I दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया। हमला करने वाले आतंकियों और साजिश रचने वालों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी। सही मायनों मे देश के प्रधानमंत्री का यह संवाद देश की सुरक्षा,जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अजय पांडेय, नगर महामंत्री उत्तम कुमार,राजेश सिंह राजू भैया,प्रवीण पांडेय, चंदन सिन्हा, नवीन लाल, मुकेश यादव, सचिंद्र शर्मा, पंकज सिंह, संजय पासवान, नरेंद्र सिंह ,गोरेलाल गुप्ता, राजकुमार ,रानू कुमार ,महेंद्र यादव,पिंटू कुमार, सुधीर कुमार, गीता देवी, कौशल्या देवी, चिंता देवी,मुनिया देवी,कंचन देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें