उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चैती छठ पर्व संपन्न
सतगावां में चैती छठ महापर्व के तहत श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। चार दिनी पर्व के दौरान शिवपुर, कटहरा, समलडीह, और अन्य घाटों पर भक्तों की भीड़ रही। प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए,...

सतगावां। चैती छइ महापर्व को लेकर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिनी चैती छठ पर्व भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस दौरान सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चहुंओर छठ गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रखंड के शिवपुर घाट,कटहरा घाट,समलडीह घाट,माधोपुर,नरायडीह,मरचोई,टेहरो,मीरगंज, नावाडीह समेत अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। छठ घाटों पर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम देखा गया। सीओ केशव प्रसाद चौधरी,थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा घाट पर अंतिम समय तक मौजूद रहे । इनके साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और डॉक्टर भी मौजूद रहे। एहतिहात के तौर पर एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रही। थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा के साथ थाना के कई पदाधिकारी अपने दलबल के साथ सभी घाटों का निरीक्षण किया। मुंडन कार्यक्रम भी खूब हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।