Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBolero Accident in Koderma Two Seriously Injured One Referred for Advanced Treatment

अनियंत्रित होकर वाहन पलटने से दो लोग गंभीर घायल

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में महतो अहारा के पास सोमवार को बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 12 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी और 20 वर्षीय अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। लक्ष्मी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 13 May 2025 01:51 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित होकर वाहन पलटने से दो लोग गंभीर घायल

कोडरमा, संवाददाता> जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहारा के समीप सोमवार की दोपहर को बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट जाने से इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक घायल को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान लक्ष्मी कुमारी, उम्र 12 वर्ष, पिता- मुरारी सिंह,ग्राम झरकी विशुनपुर और अनिल कुमार, 20 वर्ष,पिता- अरुण साव, ग्राम गझंडी,कोडरमा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में 10 लोग सवार होकर बरकट्ठा से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर झरकी बिशनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान महतोअहारा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आठ लोग ठीक बताया जा रहा है। इसके बाद आनन- फानन में सदर हॉस्पिटल लाया गया,जहां इलाज कर लक्ष्मी कुमारी को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें