Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsBike Accident in Chanddih Injures Three Two Referrals for Advanced Treatment

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

ग्राम चांदडीह के समीप एक बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में प्रयाग महतो, बबलू राम और अविनाश कुमार शामिल हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बबलू और अविनाश को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 25 April 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सतगावां। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदडीह के समीप बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार देर शाम की है। घायलों में प्रयाग महतो, 65 वर्ष, पिता- स्व पूनम महतो, ग्राम चांदडीह, बबलू राम, 35 वर्ष, पिता- रामानंद राम, ग्राम गांगडीह निवासी और अविनाश कुमार, 45 वर्ष, पिता- स्व कृष्णदेव सिंह, ग्राम घांघर, थाना वजीरगंज, बिहार निवासी बताए गए हैं। वे गांगडीह अपने ससुराल आए हुए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बबलू राम और अविनाश कुमार को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बबलू राम, अविनाश कुमार बासोडीह की ओर से चांदडीह आ रहे थे। इसी बीच बाइक के नियंत्रण खोने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जबकि प्रयाग महतो इसकी चपेट में आ गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें