Arrest of Illegal Gravel Miner in Domchanch Area अवैध ढिबरा उत्खनन में फरार आरोपी गिरफ्तार, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsArrest of Illegal Gravel Miner in Domchanch Area

अवैध ढिबरा उत्खनन में फरार आरोपी गिरफ्तार

डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध ढिबरा उत्खनन के मामले में फरार आरोपी पिन्टु मेहता को डोमचांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 13 जनवरी 2022 को पांच टन ढिबरा लोड शक्तिमान जब्त किया था। मामला 14 जनवरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 4 May 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
अवैध ढिबरा उत्खनन में फरार आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध ढिबरा उत्खनन कर चोरी छिपे अवैध तरीके से व्यापार के उद्देश्य से परिवहन करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को डोमचांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिन्टु मेहता, पिता- किशोर मेहता, ग्राम शिवसागर, डोमचांच का रहने वाला है। पुलिस ने 13 जनवरी 2022 को पांच टन ढिबरा लोड शक्तिमान जब्त किया था। इसको लेकर डोमचांच थाना में 14 जनवरी 2022 को मामला दर्ज किया गया था। मामले में पिन्टु मेहता फरार चल रहा था। छापेमारी टीम में डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश के साथ ससस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।