अपने कर्मों से पहचाने जाते हैं मनुष्य
प्रखंड के ग्राम जामू स्थित नवनिर्मित गायत्री मंदिर प्रांगण में 20 फरवरी से चल रहे चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को 108 क

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के ग्राम जामू स्थित नवनिर्मित गायत्री मंदिर प्रांगण में चल रहे चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में संस्कार सहित विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान शनिवार को 108 कुंडों में हरिद्वार से आये राष्ट्रीय वक्ता श्याम बिहारी दुबे और विभिन्न कर्मकांडों की उपस्थिति में 108 कुंडों में अग्नि प्रज्वलित करावाकर हवन यज्ञ कराया गया। हरिद्वार शक्तिकुंज से आए श्री श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि आत्मा कभी मरता नहीं हैं, अपितु मनुष्य का शरीर मरता है। इसलिए हर अच्छा कर्म मनुष्य को करना चाहिए, ताकि आत्मा में बोझ न रहे। मनुष्य अपने कर्मों से जाना जाता है। कर्म अच्छा होगा तो सीधे ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होगा।
उन्होंकने कहा कि गायत्री मंत्र हर बुराई पर जीत का नाम है। मनुष्य जब भी परोपकार की दिशा में कदम बढ़ाता हैं ईश्वर उसके साथ होते हैं। अपने कर्मों का फल चाहिए तो ईश्वर के बताए मार्ग पर चलें। शुक्रवार को हवन यज्ञ में 104 विवाहित जोड़ों ने हवन किया।
शुक्रवार की शाम शाम को दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों दीपों को जलाकर पूरे मंदिर परिसर को जगमग कर दिया। शाम में प्रवचन की शुरुआत की गई। महायज्ञ को सफल बनाने में कैलाश यादव,रवींद्र कुमार गुप्ता, यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रकाश कुमार शाहा,उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,सचिव शंकर कुमार गुप्ता,परमानन्द साव,बीरेंद्र कुमार, राणा, पंकज कुमार साव, वीरू सप्लायर, गणेश प्रसाद, शिव शंकर साव, डोमन साव,तुलसी साव, भरत कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।