Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather update heatwave yellow alert extreme heat conditions imd latest Mausam news

गर्मी के तेवर झेलने के लिए तैयार हो जाइए,बाहर पड़ेंगे लू के थपेड़े,येलो अलर्ट

  • मेदिनीनगर का तापमान राज्य में सर्वाधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांचीTue, 22 April 2025 10:35 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी के तेवर झेलने के लिए तैयार हो जाइए,बाहर पड़ेंगे लू के थपेड़े,येलो अलर्ट

राजधानी समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बढ़ने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार से चार दिनों के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में उमस की गर्मी के साथ कुछ हिस्सों में गर्म लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य औसत से तीन डिग्री अधिक चल रहे हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की वृद्धि हुई। मेदिनीनगर का तापमान राज्य में सर्वाधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में गढ़वा, चाईबासा, गोड्डा का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

चार दिनों में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 23 और 24 को संथाल परगना और कोल्हान के जिलों में उमस की गर्मी सता सकती है। जबकि 25 और 26 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव (गर्म लहर) चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

चार दिनों में मौसम बदलाव क्यों

● देश के उत्तर पश्चिमी राजस्थान से लेकर बांग्लादेश के पूर्वी हिस्से तक ट्रफ लाइन बना हुआ है।

● ट्रफ लाइन हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रहा है।

● इसके प्रभाव से चार दिन के बाद मौसम बदलाव की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोल्हान के जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश गुड़ाबांधा में 9.2 मिमी हुई। वही खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई।

जिलों में तापमान

➤रांची 38.6

➤मेदिनीनगर 43.6

➤बोकारो 39.5

➤चाईबासा 40.5

➤गढ़वा 41.5

➤गोड्डा 40.6

➤देवघर 39.9

➤चतरा 38.8

➤खूंटी 38.6

अगला लेखऐप पर पढ़ें