Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand mausam red alert for heavy rain in many districts

झारखंड भारी बारिश से होगा तरबतर, किन जिलों में रेड, कहां ऑरेंज अलर्ट; कब तक मौमस रहेगा खराब?

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड में मौसम कब तक रहेगा खराब? किन जिलों में होगी भारी बारिश? इस रिपोर्ट में जानें...

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Sep 2024 05:05 PM
share Share

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि एक नए वेदर सिस्टम के कारण झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी से ज्यादा भारी बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में 16 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा जिलों में भी जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवगढ़, जामतारा, गिरीडीह और कोडरमा जिलों के विभिन्न हिस्सों में भी जोरदार बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर को भी झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने 15 सितंबर को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

15 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, हजारीबाग, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गढ़वा, पलामू, गिरिडीह, देवगढ़, जामतारा, साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड के कई हिस्सों में 16 सितंबर को भी बारिश होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें