Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand government schools will run on sunday as well education department issues order know reason

झारखंड में अब रविवार को भी लगेंगी कक्षाएं,शिक्षा विभाग ने क्यों जारी किया फरमान?

कैलेंडर में विशेष परिस्थिति में छुट्टी दिए जाने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई की भरपाई रविवार या फिर किसी अन्य छुट्टी दिवस पर किया जाएगा। शिक्षा सचिव की ओर से चिट्ठी जारी करते हुए यह निर्देश दिया गया है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 6 May 2025 11:11 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में अब रविवार को भी लगेंगी कक्षाएं,शिक्षा विभाग ने क्यों जारी किया फरमान?

सरकारी स्कूलों में 22 मई से 4 जून तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित है। स्कूलों में छुट्टी को लेकर कैलेंडर जारी किया गया है। पूरे साल में 62 दिन की छुट्टी होगी। इसके अलावा अगर छुट्टी किसी विशेष परिस्थिति में बढ़ाई जाती है तो उन छुट्टियों की भरपाई भी स्कूलों को करनी होगी। कैलेंडर में विशेष परिस्थिति में छुट्टी दिए जाने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई की भरपाई रविवार या फिर किसी अन्य छुट्टी दिवस पर किया जाएगा। शिक्षा सचिव की ओर से चिट्ठी जारी करते हुए यह निर्देश दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर स्कूलों में झंडा फहराना और कार्यक्रम अनिवार्य होंगे। इसके अलावा अगर किसी कारण से अतिरिक्त छुट्टी दी जाती है तो उसकी भरपाई रविवार या अन्य छुट्टी वाले दिन पढ़ाकर की जाएगी।

हर साल गर्मी बढ़ने पर उपायुक्त के आदेश पर छुट्टियां बढ़ाई जाती हैं। ऐसे में अगर 22 जून से 4 जून तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित की गई है। इसके अलावा भी अगर गर्मी की छुट्टियां बढ़ती है तो स्कूलों को रविवार को या फिर अन्य अवकाश के दिन विद्यार्थियों के पढ़ाई की भरपाई करनी होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें