Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsTragic Suicide in Jharkhand 32-Year-Old Man Found Hanging Amid Family Dispute

ससुराल में फंदे से झूलकर दामाद ने दी जान

मिहिजाम के शहरडाल गांव में शुक्रवार को 32 वर्षीय साहेबलाल मुर्मू का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका है। साहेबलाल मजदूरी करता था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSat, 1 March 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल में फंदे से झूलकर दामाद ने दी जान

मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शहरडाल गांव स्थित धनायपाड़ा टोला में पुलिस ने शुक्रवार को फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान साहेबलाल मुर्मू (उम्र-करीब 32 वर्ष) के रूप में की गई है। मौके पर चंद्रदीपा पंचायत के मुखिया देवीसन हांसदा ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण ही मृतक साहेबलाल ने आत्महत्या की है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस नें मृतक के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। मृतक साहेबलाल मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। माली हालत खस्ता होने के कारण अक्सर साहेबलाल का अपनी पत्नी से अनबन होता रहता था। शुक्रवार को मृतक धनायपाड़ा अपना ससुराल आया था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। साहेबलाल की मौत से इलाके चंद्रदीपा गांव के लोग सदमे में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें