Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsStudents from Tilka Manjhi Agricultural University Explore Farming Practices in Jamtara

ग्रामीण कृषि अनुभव कार्य के लिए विद्यार्थियों के दल ने किया गांव का भ्रमण

जामताड़ा में तिलका मांझी कृषि विश्वविद्यालय के 20 विद्यार्थियों का दल ग्रामीण कृषि अनुभव कार्य के लिए आया। उन्होंने किसानों से मिलकर खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की और प्रशिक्षण लिया। डॉ. सुप्रिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 23 Feb 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
ग्रामीण कृषि अनुभव कार्य के लिए विद्यार्थियों के दल ने किया गांव का भ्रमण

जामताड़ा, प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि विश्वविद्यालय गोड्डा से ग्रामीण कृषि अनुभव कार्य हेतु 20 विद्यार्थियों का दल जामताड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचा। रविवार को समूह बनाकर विद्यार्थियों के दल ने जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव का भ्रमण किया और किसानों से खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। जामताड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सुप्रिया सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों की टीम ने मोहड़ा संथाल टोला का भ्रमण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सुप्रिया सिंह तथा गोड्डा से आई बीएसई एग्रीकल्चर फाइनल ईयर की छात्रा अदिति कुमारी ने बताया कि वे लोग रीवा कार्यक्रम की तहत यहां आए हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार किसान काम करते हैं, इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों से खेती के बारे में आवश्यक जानकारी भी साझा की जा रही है। डॉ सुप्रिया सिंह ने बताया कि यहां आने वाली छात्राएं लगातार क्षेत्र का दौरा करेंगी और खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी। इसके अलावे इन लोगों को कृषि विज्ञान केंद्र में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह बेहतर ढंग से जानकारी प्राप्त करें और भविष्य में किसानों को जानकारी दे सके। इस दौरान अदिति कुमारी, प्रीति कुजूर, शिखा मुर्मू, रितिक राज अदिति श्रीवास्तव, शिवानी मुंडा, वंदना कुमारी सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें