प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण में कईयों को लगा जुर्माना
जामताड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा का प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी

प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण में कईयों को लगा जुर्माना जामताड़ा, प्रतिनिधि।
प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा का प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ प्रवीण चौधरी ने की। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मनरेगा के लोकपाल, विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया तथा अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान सबसे ज्यादा चेंगाईडीह पंचायत के मनरेगा योजना का अंकेक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मनरेगा योजनाओं की समीक्षा होनी है और कहां पर गड़बड़ी हुई है और जो दोषी है उन पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाना है। इस दौरान योजना बार समीक्षा हो रही है। मौके पर लगभग 50 से ज्यादा योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान कई योजनाओं में रोजगार सेवक तथा दोषी व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत से जो मामला प्रखंड स्तर पर आया है, आज उस पर अंकेक्षण किया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक विभिन्न पंचायत के योजनाओं के अंकेक्षण का कार्य जारी था।
फोटो जामताड़ा 06: सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ व अन्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।