Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsReorganization of School Management Committee Sukadev Elected President Chudki Murmu Vice-President

विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, सुखदेव अध्यक्ष तो चुड़की मुर्मू बनी उपाध्यक्ष

बिंदापाथर, प्रतिनिधि। नाला प्रखंड अंतर्गत शैक्षणिक अंचल गेड़िया के मध्य विद्यालय गेड़िया में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई।

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाWed, 19 March 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, सुखदेव अध्यक्ष तो चुड़की मुर्मू बनी उपाध्यक्ष

विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, सुखदेव अध्यक्ष तो चुड़की मुर्मू बनी उपाध्यक्ष बिंदापाथर, प्रतिनिधि।

नाला प्रखंड अंतर्गत शैक्षणिक अंचल गेड़िया के मध्य विद्यालय गेड़िया में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। बैठक में सीआरपी के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित शिक्षक नंदलाल सोरेन की देखरेख में शांतिपूर्ण रूप से 16 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। आम सभा के प्रारंभ में पर्यवेक्षक नंदलाल सोरेन के द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए विभागीय निर्देश को पढ़कर सुनाया। श्री सोरेन ने बताया कि सरकारी नियमानुसार ही हमें विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन करना है। इसके पश्चात ग्रामीणों ने सर्व समिति से अध्यक्ष के रूप में सुखदेव मंडल, उपाध्यक्ष के रूप में चुड़की मुर्मू, सदस्य के रूप में महावीर मुर्मू, गणेश हेम्ब्रम, मुनि मुर्मू, परिमल बाउरी तापस वाद्यकर, खुशबू कुमारी, सोनाली बाउरी, गुड़िया देवी, पूर्ण चंद मिश्रा, प्रियंका गोस्वामी, बाल संसद के रूप में मामोनी हेंब्रम, वार्ड सदस्य रवींद्रनाथ राय, सदस्य संयोजक के रूप में प्रधान अध्यापक बबीता मुर्मू, शिक्षक सदस्य तारकनाथ साधु का चयन किया। मौके पर समाजसेवी विधान गोस्वामी, बलराम गोस्वामी, रवींद्रनाथ राय आदि उपस्थित थे।

फोटो बिंदापाथर 01: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें