सहायता शिविर लगाकर दी कानूनी जानकारी
कुंडहित में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पारा लीगल वॉलेंटियर द्वारा कानूनी सहायता शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों को कानूनों की जानकारी दी गई, जिसमें शिक्षा का अधिकार, महिला अधिकार और...

कुंडहित। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के गायसावड़ा,बांसबोनी एवं कालिकापुर गांव में पारा लीगल वॉलेंटियर(पीएलवी)द्वारा सहायता शिविर लगाकर लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। जहां पीएलवी नोनीगोपाल गोराई ने गायसावड़ा में, सीमा घोष ने बांसबोनी एवं कालिकापुर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनो की जानकारी दी। बताया कि कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होने महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षा का अधिकार, मौलिक अधिकार, महिला अधिकार, सुरक्षा का अधिकार आदि के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावे साइबर ठगी से बचने के उपायों को लेकर जागरूक किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।