जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवी देवताओं का वास होता है: डीसी
जामताड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ, जहां डीसी कुमुद सहाय ने महिलाओं की शक्ति की सराहना की। कार्यक्रम में 'कार्रवाई में तेजी लाना' थीम पर चर्चा की गई। महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों...

जामताड़ा। प्रतिनिधि आज महिलाएं एक साथ सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक, धार्मिक के साथ प्रोफेशनल दायित्व का निर्वहन कर रही है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवी देवताओं का वास होता है। यह कहना था डीसी कुमुद सहाय का।मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित दुलाडीह नगर भवन में एक दिवसीय कार्यक्रम का इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर 'कार्रवाई में तेजी लाना' थीम निर्धारित किया गया है। मौके पर डीसी कुमुद सहाय, एसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन,जिला शिक्षा पदाधिकारी विकेश कुणाल प्रजापति एवं डीएसडब्लूओ कलानाथ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर डीसी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति है, सब कुछ है। महिलाएं आधार हैं। हमारी जामताड़ा कि महिलाएं इसमें बढ़-चढ़कर आगे रहती है, आप लोगों ने अभी दो चुनाव में देखा होगा कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बीएलओ के रूप में उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण पेश किया है और हमारा जिला पूरे झारखंड में टॉप में भी रहा है। उन्होने सबों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाया। साथ हीं उत्कृष्ट कार्य हेतु डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को सम्मानित किया। वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।