नारी सशक्तीकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव:चिरेका महाप्रबंधक
मिहिजाम में चित्तरंजन रेलइंजन कारखाने में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक विजय कुमार ने महिलाओं के योगदान को सराहा। मुख्य अतिथि किरण बधान ने महिला सशक्तीकरण और अधिकारों...

मिहिजाम,प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना स्थित बासंती इंस्टिट्यूट हॉल में शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर चिरेका महाप्रबंधक विजय कुमार ने चिरेका में कार्यरत महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। कहा कि चिरेका के प्रगति में महिला कर्मी व अधिकारियों का योगदान अति बहुमूल्य है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। वही मुख्य अतिथि के रूप में चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा किरण बधान ने अपने संबोधन में कहा कि महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। महिलाओं की प्रगति तेज करने का समय आ गया है। महिलाओं के योगदान बिना समाज का निर्माण अधूरा है। परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिला को शिक्षित करना जरुरी है। क्योंकि इनके योगदान से समाज और परिवार की तरक्की निर्भर करती है। कार्यक्रम में उपस्थित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को महाप्रबंधक और अध्यक्षा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस समारोह में महिला कर्मचारियों द्वारा श्लोक प्रस्तुति और स्वागत गान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। मौके पर मुख्य कार्मिक अधिकारी रंजन मोहंती अधिकारी और एसीएमएस टुलू चक्रवर्ती ने भी उदगार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।