Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsInternational Women s Day Celebrated in Kundhit with Awareness Rally and Training Certificates

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकली रैली, दिए गए प्रमाण पत्र

कुंडहित में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुखिया और जलसहियाओं ने भाग लिया। जागरूकता रैली के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। जलसहियाओं को एसबीएम अकादमी का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 9 March 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकली रैली, दिए गए प्रमाण पत्र

कुंडहित, प्रतिनिधि। शनिवार को कुंडहित में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकतर मुखिया एवं जलसहियाओ ने भाग लिए। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ की गई। रैली के माध्यम से जलसहियाओ ने कुंडहित बस स्टैंड एवं आस पास बाजार में मौजूद लोगों को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रखंड सभागार सभा का आयोजन कर एसबीएम अकादमी का प्रशिक्षण लेने वाली जलसहियाओं को प्रमाण पत्र मुहैया कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, कनीय अभियंता अमन कुमार, प्रदीप रक्षित आदि ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जलसहियाओं को संबोधित किया। साथ ही महिलाओं के कार्यक्रम में उपस्थित जलसहियाएं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रखंड समन्वयक रफिक हुसैन ने विभागीय दिशा निर्देशों से अवगत कराया। वही प्रखंड समन्वयक आईएसएम आशीष गोप ने एसबीएम एकेडमी के बारे मे जलसहियाओ को बताया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए हुए मुखिया एवं सक्रिय जलसहियाएं उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें