महिलाएं हमारे समाज की रीढ़:दुर्गादास भंडारी
जामताड़ा में बंगाली एसोसिएशन और सेंट एंथोनी विद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं और छात्राओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।...

जामताड़ा,प्रतिनिधि। बंगाली एसोसिएशन, जामताड़ा व सेंट एंथोनी विद्यालय जामताड़ा की ओर से विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस'' मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के जरीए महिलाओं और छात्राओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। वही स्कूली बच्चों ने सुंदर चार्ट, कविताएं, आर्टिकल आदि पेश करके अपना विचार रखे। रानी लक्ष्मीबाई और मां दुर्गा जैसी मातृ शक्ति और साहस को याद किया। मौके पर छात्राओं को बताया कि वे इन महान विभूतियों से प्रेरणा लें। उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक सह शिक्षाविद् डॉ दुर्गादास भंडारी ने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। बताया कि महिलाओं के संघर्षों को सम्मानित करना और उनकी सफलता को प्रोत्साहित करना अवश्य चाहिए। वहीं, विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने कहा कि भारत में मातृशक्ति का स्थान एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव अग्रणी रहा है। हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों। मौके पर चिन्मयी भट्टाचार्य, अपर्णा भंडारी, रिंकू घोष व मौसमी दास ने अपने-अपने उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके योगदान को बताया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति अध्यापिका अरुण दास, दिशारी मुखर्जी, मौसमी दास, तृषा दे, रीया माजी, कंचन गोपाल मंडल, अशोक मंडल, चंचल राय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार बास्की सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।