Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsChiraka Elections Area Deputy Wardens Granted Authority Post Elections

चिरेका में चुनाव के दो साल बाद एरिया उप वार्डन को मिले अधिकार

मिहिजाम,प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में भाईस वार्डन के चुनाव के दो साल बाद, आखिरकार निर्वाचित एरिया उप वार्डन को उनके अधिकार मिल गए

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSat, 10 May 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
चिरेका में चुनाव के दो साल बाद एरिया उप वार्डन को मिले अधिकार

चिरेका में चुनाव के दो साल बाद एरिया उप वार्डन को मिले अधिकार मिहिजाम,प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में भाईस वार्डन के चुनाव के दो साल बाद, आखिरकार निर्वाचित एरिया उप वार्डन को उनके अधिकार मिल गए हैं। 17 मई 2023 को आयोजित चुनावों में निर्वाचित आठ उम्मीदवार शनिवार 10 मई से अपने-अपने क्षेत्रों के उप वार्डन के रूप में पदभार संभालेंगे। यह जानकारी चिरेका डीजीएम द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से दी गई है। जिसके अनुसार यह कार्यकाल 10 मई से प्रभावी होगा। यह उल्लेखनीय है कि चुनाव अधिसूचना संख्या जीएम/जी/120 दिनांक 19/04/2023 के अनुसार आयोजित किए गए थे। जिसमें क्षेत्र समिति और उप वार्डन के लिए क्रमशः 14 मई 2023 और 17 मई 2023 को चुनाव हुए थे।

17 मई 2023 को संपन्न हुए चुनावों के परिणाम स्वरूप, निम्नलिखित उम्मीदवारों को उनके संबंधित क्षेत्रों के उप वार्डन के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनकी नियुक्ति 10 मई 2025 से प्रभावी होगी। नियुक्त अधिकारियों को आवश्यक हैंडओवर और टेकओवर चार्ज रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उसे रिकॉर्ड में रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया से क्षेत्र में सुचारू रूप से कार्य करने और प्रशासन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। चिरेका प्रशासन ने निर्वाचित उप वार्डन को बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। यह कदम चिरेका के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जो स्थानीय प्रशासन में भागीदारी और बेहतर प्रतिनिधित्व की दिशा में एक कदम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें