Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsAtal Bihari Vajpayee s Centenary Celebrated with Heritage Conference in Mihijam

प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल गौरवशाली रहा:अनंत ओझा

मिहिजाम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में समारोह में जनसंघ काल, 74 आंदोलन और वनांचल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाSun, 9 March 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल गौरवशाली रहा:अनंत ओझा

मिहिजाम,प्रतिनिधि। भूतपूर्व प्रधानमंत्री सह झारखंड राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मिहिजाम स्थित वॉयस फाउंडेशन कंप्यूटर संस्थान में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर जनसंघ काल, 74 आंदोलन और वनांचल आंदोलन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमूर्ति पर पूर्व विधायक अनंत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,सुरेश राय,माधव चंद्र महतो, नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता सहित अन्य ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अनंत ओझा ने कहा कि आरंभ से वह राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत थे। वह अपना आरंभिक जीवन एक पत्रकार के रूप में शुरू किया था। वह पहले व्यक्ति थे, जो विदेश मंत्री के नाते संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में अपना भाषण दिया। इससे पूरे विश्व में हमारी मातृभाषा हिंदी को अलग पहचान मिली। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है। कहा कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल गौरवशाली रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री व झारखंड राज्य निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जन्म-जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इसबार 100वीं वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा उनके जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी उद्देश्य से 25 दिसंबर 2024 से 25 दिसंबर 2025 तक पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन करना है। मौके पर सुकुमुनी हेंब्रम, सुजाता सिंह, वॉयस फाउंडेशन की अध्यक्षा दुर्गा शर्मा, अमित सिंह, अभय सिंह, मितेश शाह, विष्णु मंडल रवि महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें