स्टेशन पोर्टिको से मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
बुधवार को टाटानगर स्टेशन के पोर्टिको के फुटपाथ से 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है और महिला की पहचान अभी तक नहीं हो...

टाटानगर स्टेशन पोर्टिको के फुटपाथ से बुधवार को एक 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। स्टेशन ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों की सूचना पर जीआरपी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेज दिया। रेल पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। महिला की अबतक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल सकेगा। वहीं, शव को पहचान के लिए तीन दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक ऑटो चालक ने रेल पुलिस को बताया कि महिला दिनभर स्टेशन क्षेत्र में यात्रियों से मांगकर अपना गुजारा करती थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।