Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsUnited Club Employees Grade Agreement 7-Year Deal with Salary Increases and Benefits

यूनाइटेड क्लब के कर्मियों का ग्रेड सात साल का हुआ

यूनाइटेड क्लब के कर्मियों का ग्रेड समझौता सात वर्षों के लिए हुआ। नए समझौते में कर्मचारियों के वेतन में 8500 रुपये तक की वृद्धि के साथ-साथ कर्मचारी कल्याण और लाभों में महत्वपूर्ण सुधार किया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 26 April 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
यूनाइटेड क्लब के कर्मियों का ग्रेड सात साल का हुआ

यूनाइटेड क्लब के कर्मियों का ग्रेड समझौता शुक्रवार को सात वर्षों के लिए हुआ। इसपर प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारियों ने सहमति जताई। पहले समझौते की मियाद छह साल थी। नए समझौते में वेतन में क्रमिक वृद्धि के साथ-साथ कर्मचारी कल्याण और लाभों में भी महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। समझौते पर प्रबंधन की ओर से चाणक्य चौधरी, जया सिंह पांडा, नीरज सिन्हा, रंजन कुमार सिंह, प्रबल घोष, कुमार गोपाल, अभिनव कुमार, मनीष कुमार श्रीवास्तव, मनसावी दुआ, देवी प्रसाद पैंथला, मो. परवेज, सुमित कुमार सिंह और यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, ददन सिंह, राजू सोना और माधव हरपाल ने हस्ताक्षर किए। कर्मचारियों के वेतन में मासिक अधिकतम 8500 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जो चरणों में लागू होगी।

समझौते के मुख्य बिंदु

- मूल वेतन प्लस वीडीए, एचआरए और विभिन्न भत्तों में चरणबद्ध वृद्धि के साथ 6 साल से बढ़ाकर 7 साल की अवधि।

- कर्मचारियों को 46,770 रुपये से लेकर 62,035 रुपये तक का बकाया मिलेगा। भुगतान एक सप्ताह में किया जाएगा।

- चिकित्सा कवरेज में अब पति/पत्नी और दो आश्रित बच्चों को शामिल किया गया है। प्रति परिवार 10,000 रुपये की वार्षिक ओपीडी सीमा और 10 लाख रुपये का मेडिक्लेम बफर।

- 10 गुना वार्षिक सीटीसी पर समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

- विशेषाधिकार अवकाश संचय और बीमारी अवकाश में वृद्धि की गई है।

- दीर्घ सेवा पुरस्कार में 2000 रुपये, वीजी गोपाल पुरस्कार में 1000 रुपये की वृद्धि।

- कर्मचारियों को 8500 तक का हुआ लाभ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें