Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsUnion Leadership Course Launched for Tata Workers Union in Pune

वैश्विक स्टील बिजनेस पर ट्रेड यूनियन को प्रशिक्षित करने की जरूरत : अत्रेयी

टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय लीडरशिप कोर्स की शुरुआत पुणे में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील की उपाध्यक्ष अत्रेयी सान्याल ने किया। उन्होंने यूनियन को स्टील व्यवसाय में...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 25 March 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
वैश्विक स्टील बिजनेस पर ट्रेड यूनियन को प्रशिक्षित करने की जरूरत : अत्रेयी

टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों और टाटा समूह की कंपनियों से संबद्ध यूनियन नेताओं के लिए तीन दिवसीय यूनियन लीडरशिप कोर्स की शुरुआत सोमवार को पुणे स्थित टीएमटीसी में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील की उपाध्यक्ष (एचआरएम) अत्रेयी सान्याल ने किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन को स्टील व्यवसाय पर प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि वे समझ सकें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम को टाटा स्टील के चीफ एचआरएम जुबिन पालिया तथा रत्नेश चौबे ने भी संबोधित किया। टाटा केमिकल के पूर्व सीएचआरओ नंदा ने भविष्य के कार्यस्थल और यूनियन की भविष्य की भूमिका पर सत्र लिया। टीम ने सतीश सिंह महासचिव टाटा वर्कर्स यूनियन का जन्मदिन भी मनाया। इस लीडरशिप कोर्स में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चोधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे. उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजीव तिवारी, राजीव चोधरी, संजय सिंह, सहायक सचिव श्याम बाबू, नितेश राज तथा अजय चोधरी शिरकत कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें