टीएसएफ के आदिवासी संगीत समारोह में 300 कलाकार हुए शामिल
टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा ओडिशा के जाजपुर में शनिवार को आदिवासी संगीत समारोह 'सरजोम बा' का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक आदिवासी कलाकारों ने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुतियां दीं। यह...

टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल पर ओडिशा के जाजपुर के सुकिंदा में शनिवार शाम आदिवासी संगीत समारोह सरजोम बा का आयोजन किया गया। इसमें 300 से ज्यादा आदिवासी संगीतकार और नर्तक शामिल हुए। उन्होंने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं। तुमड़ा, तमक, सकवा, झुमका, घुमरा और करताल की धुनों पर दर्शक झूम उठे। यह आयोजन पारंपरिक संगीत को संरक्षित करने और लुप्त होते वाद्ययंत्रों को जानने के लिए किया गया। टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन के कार्यकारी प्रभारी पंकज सतीजा ने कहा कि लोक संगीत और नृत्य समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। सरजोम बा सिर्फ संगीत और नृत्य का उत्सव नहीं, बल्कि समावेशिता को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है। संथाल, सबर, भूमिज और हो जनजातियों के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। सरजोम बा दो संथाली शब्दों से बना है। सरजोम का अर्थ साल का पेड़ और बा का अर्थ फूल होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।